Tuesday, September 29, 2009

मेरी नज़र में दिल

दिल के टूटने की आवाज नहीं होती,
लेकिन चोट बहुत गहरी होती है|
इस चोट से कुछ सम्भल जाते है,
कुछ को ये चोट बर्दाश्त नहीं होती|

लाखो में कोई एक चेहरा-
मन को भाता है|
हर तरफ आखो को फिर-
वही नजर आता है|

यू तो प्यार हर कोई करता है,
लेकिन प्यार को प्यार कोई-कोई करता है|

यू तो हर कोई हर किताब पढ़ सकता है-
लेकिन दो किताब कोई -कोई ही पढ़ सकता है-
उन किताब के नाम है- प्यार, दिल|

खूबसूरती उपहार में नहीं देने वाले के-
दिल में होती है जिसका दिल जितना सुंदर,
होगा उसका उपहार उतना ही खूबसूरत होगा|

Thursday, September 24, 2009

कुछ मेरी सुनो

इन्सान को इन्सान समझा जाय,
उसके दर्द को दर्द|
किसी को रूपये से ना तोला जाय,
यानि रूपये से बड़ा ना समझा जाय|
उसके गुण से उसे तोला जाए|
भगवान को भोग लगना जरूरी है -
लेकिन भूखे को भोजन करना-
उससे जरूरी है|
हम सब अपने आप को सुधार ले सब ठीक हो जायेगा|
हर कोई दुसरे की भावनाओं को समझे -
अपनी बात दुसरे पे ना थोपे|
दुसरे की गरीबी का मजाक ना उडाये
रुपया किसी का मित्र नही|
रंग रूप पर घमंड ना किया जाय,
कभी भी कुछ हो सकता है|
हर एक बात दिमाग के साथ साथ,
दिल से भी सोचे|
प्यार को किसी धर्म से ना जोड़े
प्यार का रंग रूप एक है|
सभी से प्यार करे और प्यार,
करने वालो की कद्र करे-
प्यार को जाति-धर्म से ऊपर
उठ कर देखे|
हर और शान्ति हो जायेगी|

Monday, September 14, 2009

हिंदी दिवस

तुम भूले हम भूले,हिंदी को हम सब है भूले|
हिंदी का करे सम्मान,इसी में है देश का मान |