Wednesday, August 17, 2011

आज के आदर्श अन्ना जी ..

आज सारा भारत देश अन्ना जी के साथ है अन्ना जी की लोकप्रियता और लोगो का उत्साह देख कर ये अंदाजा सहज लगाया जा सकता है कि-आम जनता भ्रष्ट्राचार {बेईमानी } से कितनी परेशान हो चुकी है | सरकार ने अन्ना जी समेत जनता की आवाज को दबाने का पूरा प्रयास किया लेकिन सरकार को सच्चाई के सामने अपने घुटने टेकने ही पड़े आगे भी पड़ेगे ...
अन्ना जी जो सर से पांव तक मेहनत, ईमानदारी, सच्चाई, कर्मठता की मूर्ति है उन पर कांग्रेस के नेताओं ने अभ्रद भाषा का प्रयोग करते हुए अनेक लांछन लगाये है जिसके लिए उन्हें अन्ना जी के पैर पकड़ कर नाक{जो अब कांग्रेस के पास नहीं है } रगड़ कर माफी मागनी चहिये | हम सब भारत वासी अन्ना जी के लिए भगवान से प्रार्थना करते है कि भगवान जनता के भगवान और उनके सहयोगियों पर अपनी कृपा-द्रष्टि बनाये रखे |
जन-जन तुम्हारे साथ अन्ना -
अंग संग तुम्हारे भगवान है |
आगे बढ़ते जाना है अब -
मंजिल को अपनी पाना है |
बिछा रहे है शत्रु जाल अब -
डर कर कुछ है दब रहे |
रहना है होशियार अब -
सच्चाई का अब मान रहे |
कराना है अब पास बिल -
जन जन को ये ध्यान रहे |
जन- जन तुम्हारे साथ अन्ना -
अंग -संग तुम्हारे भगवान रहे |
आगे ---
कलयुग में बनकर राम अन्ना जी आये है |
बन कर कांग्रेसी रावण देखो कैसे आये है |
फैला रहे शत्रु जाल अपना, डरा रहे धमका रहे -
अब नहीं पीछे हटेगे उनको ये ध्यान रहे -
क्योकि -
शरफरोशी की तमन्ना अब हमारे दिल में है -
देखना है जोर कितना बाजुए कातिल में है |


1 comment: